Breaking News

केदार जाधव बन गए हैं टीम इंडिया का लकी चार्म

नागपुर। दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर की ढलान पर हैं। ऐसे में केदार जाधव धोनी की विरासत को संभालने के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में केदार ने धोनी की मौजूदगी में मैच को खत्म करने की अपनी काबलियत से सभी का दिल जीत लिया। छोटे कद (5Ó4ÓÓ) के इस ऑलराउंडर ने छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 87 बॉल पर 9 फोर और 1 सिक्स की मदद से 81 रन की नॉटआउट पारी खेली। जाधव भी अब नंबर छह पर अपनी बल्लेबाजी को ज्यादा अहमियत देने लगे हैं। उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट को इस नंबर पर उनसे काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं।



No comments