वल्र्ड रैंकिंग में नंबर वन, अब विश्व कप जीतना चाहती हैं स्मृति मंधाना
गुवाहाटी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 कप्तान स्मृति मंधाना ने अभी से साफ कर दिया है कि टीम की निगाहें वल्र्ड कप 2019 पर टिकी हुई हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले मंधाना ने कहा कि इस सीरीज में विश्व कप के लिए भी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रहीं मंधाना ने कहा कि आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाना उनके लिए छोटी कामयाबी था और उनकी सबसे बड़ी कामयाबी वल्र्ड कप जीतना होगा। चयनकर्ताओं ने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह मंधाना को इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया है। शानदार फार्म में चल रही स्मृति पिछले महीने आईसीसी महिला रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थी।

No comments