Breaking News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शुरू हुआ एमपीएल का ग्रांड फिनाले

- टॉस जीतकर श्याम स्ट्राइकर्स ने चुनी बल्लेबाजी
श्रीगंगानगर। मंडी व्यापारियों की क्रिकेट प्रतियोगिता मंडी प्रीमियर लीग (एमपीएल-6) का ग्रांड फिनाले सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सोमवार दोपहर बाद शुरु हुआ। फाइनल मुकाबले में श्याम स्ट्राइकर्स और सीजीआर टाइगर्स आमने-सामने हैं।
एमपीएल-6 चेयरमैन विनीत जिन्दल ने बताया कि सांस्कृतिक और रंगांंरग प्रस्तुतियों के बीच ग्रांड फिनाले की शुरुआत की गई। अतिथि श्रीमती सुनीता टांटिया, सुनील मित्तल, पीएनबी के आरएम सहित अन्य ने दीप प्रज्जवलन किया। मानव, रियाज ने गीतों और कोरल डांस ट्रूप ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी फाइनल मुकाबला देखने पहुंचीं। इस अवसर पर टे्रडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, राजकुमार बंसल, विनय जिन्दल, संजय खेमका, दीपक डूंगाबूंगा, राजेश पोकरणा, गौरव सहारण, संजय बतरा, मोनू बजाज, सतीश काकडिय़ा, सुरेंद्र धारणिया व अन्य मौजूद रहे।
टॉस जीतकर श्याम स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी चुनी। समाचार लिखे जाने तक श्याम स्ट्राइकर्स ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे। फाइनल मैच की अम्पायरिंग का जिम्मा जसकरणसिंह सिद्धू, कन्हैया पारीक व सुखविन्दर सिंह ने संभाला जबकि मदन बेनीवाल, रणदीप सिंह और आदित्य ने स्कोरिंग की। केवी इंटरटेनमेंट की कृष्णा वर्मा ने एंकरिंग की।


No comments