Breaking News

कुख्यात डकैत दशरथ गुर्जर चढ़ा पुलिस के हत्थे

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले की सैपऊ थाना पुलिस ने रविवार शाम कार्रवाई करते हुए दस हजार रूपए के कुख्यात इनामी डकैत दशरथ गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ तीन कारतूस भी बरामद किए है.
पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिऱाक में था. वहीं पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. सैपऊ थाना के एसएचओ अबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाई जा रहे हैं वांछित अपराधियों के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धौलपुर अजय सिंह के निर्देशन में अपराधियों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
अभियान के तहत साइबर सेल टीम के इंचार्ज विजय कुमार को लोकेशन मिली कि दस हजार रूपए का कुख्यात इनामी डकैत दशरथ सदर इलाके के पार्वती पुल के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. थाना पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर बदमाशों की घेराबंदी की. घेराबंदी के दौरान पुलिस ने डकैत दशरथ गुर्जर भागते हुए दबोच लिया. पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा के साथ तीन कारतूस भी बरामद किए हैं पुलिस ने बताया कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. आरोपी डकैत, हत्या डकैती व फायरिंग के करीब दर्जनों मामलों में वांछित चल रहा था. बता दें कि डकैत दशरथ खान व खनन में काम करने वालों को चिन्हित कर फायरिंग कर और धमकी देकर अवैध वसूली भी करता था. डकैत दशरथ पतिया गैंग, रामविलास एवं भारत गैंग का सक्रिय सदस्य भी रहा है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है और पूछताछ के बाद कई और वारदातों को भी खुलासा हो सकता है.


No comments