Breaking News

सीओ सिटी के कार्यभार संभालते ही सटोरियों पर कार्रवाई

श्रीगंगानगर। बंद दुकानों के बाहर चबूतरों व आसपास अड्डा लगा कर पर्ची सट्टा करने वाले सटोरियों में रविवार को हड़कम्प मच गया। नये सीओ सिटी इस्माइल खां के कार्यभार ग्रहण करते ही शहर पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ धड़ाधड़ छापेमारी शुरू कर दी। दो थानों की पुलिस ने दस सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कार्यभार ग्रहण करते ही सीओ सिटी ने शहर पुलिस थाना प्रभारियों को सटोरियों व नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पुरानी आबादी पुलिस ने मिनी मायापुरी में पर्ची सट्टा करते हुए अशोक कुमार पुत्र रामलाल निवासी 5 जैड को 2150 रुपए की नगदी सहित काबू कर लिया। केदार चौक पर पर्ची सट्टा करते हुए शंटी मेहता पुत्र योगी मेहता निवासी वार्ड नम्बर 9 को 1060 रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। उधर जवाहरनगर थाना पुलिस ने पर्ची सट्टा करते हुए विशाल पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड म्बर 47 को 510 रुपए, मोहन सिंह पुत्र जसवंत सिंह मेहरा निवासी 9 के ब्लॉक को 630 रुपए, रवि भार्गव पुत्र किशोर निवासी एसएसबी रोड़ को 1530 रुपए, सोहनलाल पुत्र बिहारी लाल भार्गव निवासी राणा प्रताप कॉलोनी को 1015 रुपए, मोंटी पुत्र भगत धाणक निवासी वार्ड नम्बर 47 इन्द्रा कॉलोनी को 1040 रुपए विशाल बाघला पुत्र केवल निवासी अर्जुन कॉलोनी को 2010 रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस की सामान्य प्रक्रिया है। पुलिस की ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


No comments