Breaking News

अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सोमवार सुबह भारी गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंग ने कहा, आज दोपहर लगभग तीन बजे पाकिस्तान सेना ने अखनूर सेक्टर में गोलाबारी और गोलीबारी कर अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, हमारे बलों ने भी प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सुबह 6.30 बजे गोलीबारी बंद हो गई।


No comments