अफीम की खेती का खुलासा
- खेत मजदूर गिरफ्तार, मालिक की तलाश
हनुमानगढ़। तलवाड़ा पुलिस ने चक 10 आरडब्ल्यूडी केहरवाला में स्थित एक खेत में अफीम की खेती होने का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत मजदूर को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस खेत मालिक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी बिशन सहाय ने बताया कि एक सूचना के आधार पर गांव में स्थित खेत में दबिश देकर अफीम की खेती करने का मामला पकड़ा। मौके से अफीम के 76 पौधे बरामद हुए हैं।
मौके से खेत मजदूर 65 वर्षीय सोहनलाल पुत्र पूर्णराम कुम्हार निवासी भुरानपुरा तलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी सुमेर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए खेत मालिक की तलाश है, लेकिन वह भूमिगत है।

No comments