सरकारी नीतियों से नाराज मंडी व्यापारियों का महासम्मेलन कल
- गंगानगर में प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेंगे व्यापारी, किसान, श्रमिक
श्रीगंगानगर। कृषि जिंसों की सरकारी खरीद में आढ़त देने और ई-रजिस्टे्रशन समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापारियों का महासम्मेलन मंगलवार को गंगानगर जिला मुख्यालय पर होगा। इस सम्मेलन में गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर सहित पंजाब के मंडी व्यापारी शामिल होंगे। दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन विपिन अग्रवाल और कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि 5 मार्च, मंगलवार सुबह 10 बजे विभिन्न मांगों को गंगानगर नई धानमंडी स्थित कच्चा आढ़तिया संघ ऑफिस के सामने महासम्मेलन होगा। इसमें मांगों को लेकर जारी आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद शहरों के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस निकाल कर जिला कलक्ट्रेट के बाहर गिरफ्तारियां दी जाएंगी।
इस बीच विरोधस्वरूप सोमवार को भी कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के बाहर व्यापारियों ने धरना दिया। इस अवसर पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम चितलांगिया, विनय जिन्दल, अशोक छाबड़ा, ओमप्रकाश गर्ग, श्यामलाल आहुजा, दिनेश स्वामी, नरेश जैन, साहबराम मांझू, दर्शन सिंह, सुरेंद्र ढल, गणेश सिंघल सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments