Breaking News

आक्रोशित व्यापारी कल कलक्ट्रेट के बाहर देंगे गिरफ्तारियां

- कल सुबह 10 बजे होगा व्यापारियों का महासम्मेलन
श्रीगंगानगर। जिले की सभी धान मंडियों में अनिश्चतकालीन बंद छह दिन से जारी है। व्यापारिक संगठन सभी कृषि जिन्सों की सरकारी खरीद में आढ़त की मांग को लेकर आन्दोलित हैं। खरीद में इ-रजिस्ट्रेशन बंद करने की मांग भी की जा रही है। इसी संदर्भ मं मंगलवार, 5 मार्च को श्रीगंगानगर में सुबह 10 बजे नई धान मंडी में महासम्मेलन होगा।
व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रेश जैन ने बताया कि महासम्मेलन के बाद शहरों के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस निकाल कर जिला कलक्ट्रेट के बाहर गिरफ्तारियां दी जाएंगी। इसमें राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं सीकर जिले के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी लोग काली पट्टियां बांधेंगे और अपना रोष जताएंगे। आन्दोलन को संयुक्त व्यापार मंडल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, किसानों, मजदूरों, तोलों, दलालों एवं मुनीमों, फल-सब्जी आढ़तिया संघ, रेहड़ी यूनियन ने भी समर्थन दिया है।
सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के बाहर दिए गए धरने में प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश गर्ग, ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विक्रम चितलांगिया, सचिव विनय जिंदल, कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, श्याम आहूजा, महामंत्री अशोक छाबड़ा, कोषाध्यक्ष भरत कोचर, पूर्व मंत्री राकेश बोरड़, कमलकांत कोचर, लालसिंह, सुरेंद्र कोटेचा, न्यू धान मंडी मजदूर संघ के संरक्षक किशोरीलाल सिवान, अध्यक्ष मक्खन मावर, रेहड़ी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष देशवीर सिंह गौड़ आदि मौजूद रहे।


No comments