आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने के मामले में प्रदर्शन 6 को
श्रीबिजयनगर। 23 दिन पूर्व संदीप गहलोत को आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने के आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर पीडि़त परिवार का धरना 17 वें दिन भी जारी है। अब बीकानेर में 6 मार्च को प्रदर्शन करके आईजी से मुलाकात करके मामले में गिरफ्तारी की मांग की जायेगी।
मृतक के भाई मुकेश गहलोत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित नंदा, घनश्याम डामा व कालू उर्फ तुलसीदास अभी तक फरार हैं। आज धरने पर मुकेश गहलोत, विजय कुमार, मनोहरलाल, मुकेश चौहान, गुरमीत कुमावत, भजनलाल व परिवार की महिलाएं बैठी। गौरतलब है कि संदीप गहलोत ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों पर आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments