Breaking News

दृष्टिबाधित क्रिकेटर श्री लंका में फंसे

कोलंबो। श्रीलंका के दौरे पर गई पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम लाहौर हवाई अड्डे के बंद होने के कारण वहां फंस गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढऩे के बाद लाहौर हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था। स्थानीय दृष्टिबाधित टीम के स्थानीय प्रबंधक चमिंडा पुष्पकुमारा ने कहा, 'उन्हें यहां लंबे समय तक रहने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसके लिए अतिरिक्त खर्च भी देना पड़ा रहा है।Ó उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के क्रिकेटरों की श्री लंका यात्रा के लिए उन्होंने पहले से ही व्यक्तिगत खर्च वहन किया था।Ó इस अधिकारी ने पाकिस्तानी टीम को मदद करने के लिए श्री लंका की सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।


No comments