Breaking News

ट्रक की टक्कर से कार में सवार जीजा-साली की मौत

- ंतीन जने घायल
चूरू। तारानगर पुलिस थाना क्षेत्र में दुधवाखारा-राजगढ़ मार्ग पर बुधवार को ट्रक की टक्कर से कार में सवार जीजा-साली की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह परिवार भादरा में रहने वाले परिवार में भात नूत कर वापिस लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार हादसे में फतेहपुर सीकर निवासी कमल जांगिड़ व उसकी साली संतोष देवी की मौत हो गई। कार को भूपेन्द्र जांगिड़ निवासी फतेहपुर सीकर चला रहा था। भूपेन्द्र अपने परिवारिक सदस्यों के फोर्ड फिगो कार में सवार होकर राजगढ़ से चुरू जा रहा था। रास्ते में ट्रक नम्बर टीएम-30-बीयू-6624 ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कमल व उसकी साली संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल भूपेन्द्र, दया और दीया को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घायल भूपेन्द्र जांगिड़ के पिता कैलाशचन्द्र जांगिड़ निवासी वार्ड नम्बर 25 फतेहपुर की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार परिवार में 9 मार्च को बेटी की शादी तय है। इसी के चलते यह परिवार फतेहपुर से कार में सवार होकर भादरा में रहने वाले परिवार में भात नूत कर वापिस लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। एक ही परिवार के दो जनों की मौत पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।


No comments