Breaking News

पौने दो करोड़ की ठगी करने का मामला

- दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
- कम्पनी में निवेश के नाम पर की थी ठगी
श्रीगंगानगर। निजी कम्पनी में निवेश करने के नाम पर करीब पौने दो करोड़ रुपए की ठगी करने के दूसरे आरोपी को भी सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को आज दोपहर अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त करेगी।
सीआई राजेश सिहाग ने बताया कि वर्ष 2016 में ललित सिंगल की रिपोर्ट पर पौने दो करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे की जांच के दौरान पहले दिल्ली निवासी अरविन्द सेठ को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी प्रकरण में अब राजकुमार पुत्र रामपूर्ति पंजाबी खत्री निवासी जी-86 पुष्कर इन्कलेव पश्चिम विहार पुलिस थाना पश्चिम विहार दिल्ली व हाल निवासी जी 9, 251-252 सेक्टर नम्बर 16 रोहिणी थाना काटजू दिल्ली को गिरफ्तार किया है। राजकुमार व अरविन्द सेठ ने मिल कर अपनी निजी कम्पनी में पौने दो करोड़ रुपए का निवेश करके बड़ा मुनाफा होने का लालच दिया था। आरोपियों ने ललित सिंगल से ठगी कर ली। आरोपी से पूछताछ के लिए उसे अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जायेगा।


No comments