Breaking News

लंदन में धमाके की साजिश नाकाम, दो एयरपोट्र्स और रेलवे स्टेशन में मिले बम: पुलिस

लंदन। आतंकवाद विरोधी पुलिस ने कहा है कि उसने लंदन के दो एयरपोट्र्स और एक रेलवे स्टेशन पर पाए गए बमों की जांच शुरू कर दी है. मंगलवार को तीनों ही जगहों पर एक-एक छोटे बम मिले हैं. पुलिस ने बताया कि बम से किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है. हालांकि हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक ऑफिस में बम से मामूली आग लगी थी. लंदन पुलिस ने बताया, 'पुलिस इन तीनों घटनाओं को एक दूसरे से जोड़कर देख रही है और बम भेजने की मंशा की जांच कर रही है.Ó बम की पहली सूचना हीथ्रो एयरपोर्ट से मिली. यहां स्टाफ ने पार्सल में आया पैकेट खोला तो उसमें आग लग गई. इसके बाद लंदन के वाटरलू रेलवे स्टेशन के पोस्ट रूम में इसी तरह का पार्सल मिला. तीसरा पार्सल लंदन सिटी एयरपोर्ट के ऑफिस में मिला. इस घटना से विमानों के परिचालन में कोई रुकावट नहीं आई, हालांकि लंदन सिटी को सेंट्रल लंदन से जोडऩे वाली रेल लाइन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था. बता दें कि आतंकी घटनाओं से जुड़े अलर्ट को लेकर ब्रिटेन का स्थान पूरी दुनिया में दूसरा है. सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीरता से देख रही हैं. साल 2017 में लंदन और मैनचेस्टर में हुए पांच आतंकी हमलों में 36 लोगों की मौत हो गई थी.

No comments