Breaking News

नवाब खानदान का तोता हुआ लापता, ढूंढने वाले को मिलेगा 20 हजार का ईनाम

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर के एक तोता आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है. यह तोता रामपुर नबाब खानदान का है, जो कहीं गुम हो गया है. एक तोते के खो जाने पर उसके लिए सड़कों पर मुनादी की जा रही है. कहा जा रहा है कि तोते को पकड़ कर लाने वाले को 20 हजार का ईनाम दिया जाएगा. तोते की मुनादी का वीडियो शहर में वायरल हो रहा है. रामपुर शहर में चर्चा का विषय बना यह वीडियो 13 फरवरी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में एक रिक्शे पर लाउडस्पीकर लगाकर तोते के बारे में बताया जा रहा था. वीडियो में कहा जाता है कि तोते का पता बताने वाले को 10 हजार और घर पर पहुंचाने वाले को 20 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा. तोते के मालिक की माने तो इस तोते की कीमत कुछ खास नहीं है. इस तोते को शुरू से पाला है, यह तोता उनके लिए यह एक फैमली मेम्बर की तरह है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह तोता रामपुर के नवाब हामिद अली खां की पोती सनम अली खां का है. सनम अली खां किसी काम से 13 फरवरी को कहीं जा रही थी और उन्होंने अपने तोते को अपने परिवार में छोडऩे के लिए पिंजरे में रख कर रिक्शे पर भेजा था. रास्ते में किसी तरह पिंजरा खुल गया और तोता उसमें से निकल गया.

No comments