Breaking News

तिब्बती कवि ने बताया चीन का सच, भारत को दी चेतावनी, कहा 'चीन से सतर्क रहे,

अल्मोड़ा। 2001 में पहला आउटलुक पिकाडोर नॉन फिक्शन अवार्ड प्राप्त तिब्बत के क्रांतिधर्मी कवि तेनजिन त्सुन्दू का कहना है कि भारत को चीन से सतर्क रहने की जरूरत है। भारत में रह रहे करीब एक लाख तिब्बती शरणार्थी अपनी संस्कृति, भाषा, परंपरा और अपनी अलग पहचान को संरक्षित रखकर आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक दिन जरूर आएगा जब तिब्बत को आजादी मिलेगी।  मनाली में एक गरीब तिब्बती शरणार्थी परिवार में जन्मे तेनजिन ने मुंबई विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए किया है। अब तक उनकी अंग्रेजी में तीन पुस्तकें क्रॉसिंग दो बॉर्डर, कोरा और सेम्शूक छप चुकी हैं। आजादी पर फोकस उनका कविता संग्रह कोरा काफी लोकप्रिय है।

No comments