खंभे से टकराकर पलटे टैंकर में लगी आग, दो जिंदा जले
हिमाचल प्रदेश। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के जगातखना पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. टैंकर में आग लगने से दो लोगों के जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. घटना करीबन रात 12 बजे की बताई जा रही है. रोपड़ की तरफ से एक तेल से भरा टैंकर नालागढ़ की ओर जाते समय जगातखाना पुल के पास हादसे का शिकार हो गया. खंभे से टकराने के बाद टैंकर पुल के नीचे पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विराट रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन चालक और अन्य शख्स जिंदा जल गए.
No comments