16 तारीख को देहरादून आएंगे राहुल गांधी
-अब मिलेगी कांग्रेस के प्रचार को धार
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस अब खुलकर कूद पड़ी है. कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को देहरादून आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव की बेला में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के किसी भी बड़े नेता का यह पहला दौरा होगा. बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में दौरे और सभाएं कर चुके हैं. उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं. राजनीतिक पर्यवेक्षक अब तक इन पर बीजेपा का दावा मजबूत मान रहे हैं क्योंकि पार्टी बहुत संगठित तरीके से चुनाव प्रचार कर रही है. बीजेपी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2 फऱवरी को देहरादून में जनसभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार का आगाज़ कर चुके हैं.

No comments