जब गेंद स्टंप्स पर लगने के बाद धोनी नहीं हुए आउट
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी वल्र्ड क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुका है। जानेमाने विकेटकीपर और बैट्समैन एमएस धोनी तीन बार आईपीएल जीतने वाली टीम चैन्नै सुपर किंग्स (ष्टस््य)का मुख्य चेहरा रहे हैं। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जा रहे मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे। आर्चर ने छठे ओवर में धोनी के लिए छोटी गेंद डाली। धोनी ने इसे रक्षात्मक तरीके से खेलने की कोशिश की लेकिन बॉल बैट को छूते हुए स्टंप से जा टकराई। लेकिन यह बेहद आश्चर्यजनक था कि गिल्लियां नहीं गिरीं और धोनी को जीवनदान मिल गया। आर्चर को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि यह क्या हुआ। धोनी तब जीरो रन पर खेल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने नाबाद 75 रन बनाए।
No comments