पंजीकरण शुरू होते ही हांफा सर्वर
- जगह-जगह भटक रहे हैं परेशान किसान
श्रीगंगानगर। समर्थन मूल्य पर होने वाली सरसों खरीद की शुरुआत मेें दिक्कतें आनी शुरु हो गई हैं। पंजीकरण की शुरुआत के कुछ दिन ही सर्वर हांफ गया है। पंजीकरण कार्य ठप होने की वजह से किसान जगह-जगह परेशान होकर भटक रहे हैं।
सरसों खरीद के लिए 11 क्यू स्थित मनीषा ई-मित्रा पर पहुंचे सुरेंद्र धारणिया ने बताया कि सर्वर ठप होने की वजह से उनका पंजीकरण नहीं हो सका। लाइन में लगे कई किसानों को उनकी तरह परेशान होना पड़ा। काफी देर इंतजार के बाद ई-मित्रा संचालक विनोद कुमार ने बताया कि सर्वर डाऊन की वजह से दिक्कत है। जब तक ये सही नहीं होगा, पंजीकरण संबंधी काम नहीं होगा।
पूछने पर राजफैड के क्षेत्रीय प्रबंधक रणवीर चाहर ने बताया कि इस संबंध में उन्हें भी सूचना मिली है।
प्रदेश भर में 13 मार्च से सरसों खरीद के लिए पंजीकरण आरंभ हंै। सभी किसान जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने का प्रयास कर रहे हैं। सर्वर पर लोड होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आई है। जल्द ही ये दुरुस्त हो जाएगी। किसान धैर्य रखें।

No comments