सस्ता होने पर गोल्ड का स्टॉक बढ़ा रहे हैं जूलर्स
कोलकाता। गोल्ड मार्केट लगभग एक पखवाड़ा सुस्ताने के बाद चुस्त दिख रही है। सोने के दाम में 20 फरवरी के बाद 4.17त्न गिरावट आई है। इसके चलते जूलर्स सोने का स्टॉक बढ़ाने में जुट गए हैं। बिजनस टु बिजनस लेवल पर पिछले हफ्ते चल रहा $2-3 प्रति औंस का डिस्काउंट खत्म हो गया है। यह गोल्ड मार्केट में तेजी आने का संकेत है। बाजार के जानकारों को लग रहा है कि सोना इस हफ्ते के अंत तक 31,700 प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। मंगलवार को सोने का भाव 32,445 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

No comments