Breaking News

मुंबई में घर से चालान की वसूली करेगी ट्रैफिक पुलिस

मुंबई। 2 साल से ई-चालान सिस्टम लागू है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से चालान वसूलने में नाकाम रही है। जिसको लेकर अब पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। अगर आप ट्रैफिक चालान का भुगतान करने से कतरा रहे हो तो तैयार हो जाए मुंबई ट्रैफिक पुलिस कभी भी आपके घर नोटिस के साथ पहुंच सकती हैं। दरअसल मुंबई पुलिस चालान न भरने वालों के लिए ये कदम उठा रही है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस सिर्फ उन्ही व्हीकल्स ओनर्स को नोटिस भेज रही हैं, जिन पर 50 से ऊपर का चालान कटा है। पिछले साल के चलानों की सिर्फ 50 फीसदी रिकवरी हो पाई है। 100 लोगों पर 50,000 रुपये बकाया है। ऐसे 3 लोग हैं जिन पर करीब 1 लाख रुपये का बकाया है। ऐसे लोगों बकाया होने पर नोटिस भेजा जा चुका है।


No comments