Breaking News

अगले महीने से फ्लाइट में करिए फोन पर बात

नई दिल्ली। हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगले महीने से आप प्लेन में उड़ते वक्त फोन पर बात कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग ने इन फ्लाइट कनेक्टिविटी के लिए 3 कंपनियों को लाइसेंस जारी कर दिया है इसमें ह्यूजेस, टाटा टेलीनेट और बीएसएनएल शामिल है। इन कंपनियों को 10 साल का लाइसेंस मिला है। अब इन कंपनियों को घरेलू ऑपरेटर्स के साथ करार करके सेवाओं की शुरुआत करनी होगी। स्पाइजेट, इंडिगो ने इस तरह की सेवा देने में रुचि दिखाई है। इसके लिए टिकट से साथ कनेक्टिवटी पैकेज मिल सकता है। शुरू में 2 घंटे के इस पैकेज के लिए 500-700 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

No comments