Breaking News

कंपनी ने अपने डायरेक्टर पर ही लगाया लाखों रुपये का जुर्माना!

नई दिल्ली। देश की बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने अपने इंडिपेंडेंट डायरेक्टर किरन मजूमदार शॉ पर जुर्माना लगया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किरन मजूमदार शॉ ने इनसाइडर ट्रेडिंग पॉलिसी का उल्लंघन किया है इसीलिए उन पर 9.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आपको बता दें कि किरन मजूमदार शॉ ने के फोर्टफोलियो मैनेजर ने उनके खाते से इन्फोसिस के 1600 शेयर बेच दिए. इस वजह से इन्फोसिस ने किरन पर जुर्माना लगाया है. क्योंकि, शेयर बेचने के लिए कंपनी से क्लीयरेंस नहीं लिया गया था. अब क्या होगा-इन्फोसिस ने बताया कि 13 फरवरी को उसे किरन के ट्रेड का पता चला था. लेकिन, किरन को इसकी जानकारी नहीं थी.

No comments