Breaking News

श्रीगंगानगर जिले में अगले तीन दिन बरसात एवं तेज हवाओं की संभावना

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में मौसम लगातार उतार-चढ़ाव वाला बन रहा है। कभी धूप खिल जाती है तो कभी आसमान बादलों से अट जाता है। आज भी जिले भर में बादलवाही रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में जिले में तेज हवाएं चलने और बरसात की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। शनिवार, रविवार तथा सोमवार को तेज हवाएं चल सकती हैं और बरसात होने की संभावना है।
आज सुबह हवाएं चलने से ठंड ज्यादा महसूस हुई। धूप निकलने पर ठंड से राहत महसूस हुई लेकिन दोपहर में बादल छाने से वातावरण फिर से ठंडा हो गया।


No comments