Breaking News

सोनी धर्मशाला की दुकानें फिर सीज

- डीएलबी में निगरानी खारिज होने के बाद नगर परिषद ने की कार्रवाई
श्रीगंगानगर। सुखाडिय़ा मार्ग पर सोनी धर्मशाला के बाहर स्थित 4 दुकानों को पुन: सीज कर दिया गया है। भुखण्ड संख्या 3-बी-1 सुखाडिय़ा नगर में स्वर्णकार सभा धर्मशाला के बाहर सैटबैक की भूमि पर नियम विरुद्ध निर्मित इन दुकानों सहित पांच दुकानों को नगर परिषद की और से 18 दिसम्बर 2018 को सीज करने की कार्रवाई की गई थी।
बाद में दुकानदारों की और से राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की निगरानी अन्तर्गत धारा 327 के तहत डीएलबी में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिस पर 24 दिसम्बर को डीएलबी निदेशक पवन अरोड़ा ने सुनवाई की।
सुनवाई के बाद दुकानें सीज मुक्त करने के आदेश दिए थे। 26 दिसम्बर को नगर परिषद की और से चार दुकानें सीज मुक्त कर दी गई थी। अब डीएलबी में निगरानी खारिज होने के बाद लोकायुक्त की और से नियम विरुद्ध बनी दुकानों को सीज करने के आदेशों का पालन करते हुए नगर परिषद ने शुक्रवार सुबह 7 बजे चारों दुकानें पुन: सीज कर दी।
सीजर की कार्रवाई राजस्व अधिकारी व भूमि विक्रय शाखा प्रभारी मिलखराम चुघ, सहायक अभियन्ता सुखपाल कौर, स्वास्थ्य निरिक्षक सुमित फुटेला, पैरोकार प्रेम चुघ के द्वारा पूरी की गई। इस दौरान चारों दुकानदारों ने पूर्व में नोटिस नहीं देने का आरोप लगाते हुए विरोध भी किया। मिलखराज चुघ ने बताया कि 13 फरवरी व 25 फरवरी को दुकाने सीज करने की सूचना के साथ नोटिस दिए गए थे। इस पर दुकानदारों का विरोध कमजोर पड़ गया। करीब डेढ़ घंटे की कार्रवाई के दौरान दुकानें सीज की गई।


No comments