अभिनंदन के माता पिता भी पहुंचे
नई दिल्ली। वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा। इसके अलावा एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन के माता-पिता भी उन्हें रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर जाने के लिए रवाना हो गए हैं। वे रात को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।
इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार से संपर्क साधकर उन्हें उनके बेटे की सलामती का मैसेज भिजवाया है। पाकिस्तानी चैनल समा टीवी से बात करते हुए शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'मैंने विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार को मैसेज कर कहा है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे पूरी तरह सुरक्षित हंै, उन्हें सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। अभिनंदन स्वस्थ हैं और उनकी देखभाल हो रही है।

No comments