मशीन जांचेंगी आपकी ड्राइविंग स्किल, तब ही बनेगा लाइसेंस
नई दिल्ली। क्या आपका ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ इसलिए नहीं बन पा रहा है क्योंकि आरटीओ के अफसर रिश्वत न मिलने के फेर में आपको रिजेक्ट कर देते हैं यदि ऐसा है तो अब आप मशीन के सामने अपनी ड्राइवरी के हुनर को बताइए और तुरंत ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पात्रता हासिल कर लीजिए। दिल्ली में बुधवार को कुछ इसी तरह के मशीन आधारित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर (्रष्ठञ्जष्ट) का शुभारंभ हुआ है। देश में अपनी तरह का यह पहला सेंटर है। इसमें कोई भी मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। आप टेस्ट सेंटर के ट्रैक में गाड़ी चलाइए और फिर यहां लगी मशीनें व सॉफ्टवेयर तय करेंगी कि आप कार चलाने में कितने दक्ष हैं। तुरंत ही आपको रिजल्ट भी मिल जाएगा। यदि रिजक्ट हो गए तो दोबारा से कोशिश कीजिए। दिल्ली के मयूर विहार फेस वन स्थित आरटीओ ऑफिस में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसका लोकार्पण किया। इसके अलावा विश्वास नगर, सराय काले खां और शकुर बस्ती में तीन और केंद्रों ने संचालन शुरू कर दिया है। जबकि लाडो सराय, राजा गार्डन, हरी नगर, बुरारी, लोनी, राहिणी, झरोदा कालन और द्वारका में शीघ्र ही यह सेंटर शुरू होंगे। फोर व्हील गाडिय़ों में पार्क करने के तरीके जांचने के लिए रिवर्स पैरलल पार्किंग टेस्ट रखा गया है। इसी के साथ अप ग्रडिएंट, फॉरवर्ड 8, रिवर्स एस, ट्रैफिक जंक्शन, एच ट्रैक भी रखा गया है। इसके अलावा यदि कोई ट्रैक पूरा करने से पहले ही फेल हो जाता है तो वह दूसरे को डिस्टर्ब किए बिना ही बाहर निकल सकता है।

No comments