पाकिस्तान को बेचनी पड़ेंगी सरकारी एयरलाइंस सहित 48 कंपनियां
इस्लामाबाद। भारत के साथ टकराव से जूझ रही पाकिस्तान की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई कि उसे एक बड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुआई वाली सरकार ने सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और स्टील मिल्स सहित 48 कंपनियों को बेचने का ऐलान किया है। हालांकि सरकार इसे निजीकरण की प्रक्रिया बता रही है। निजीकरण पर सैय्यद मुस्तफा महमूद की अध्यक्षता में बनाई गई नेशनल असेंबली स्थायी समिति की एक बैठक में यह फैसला लिया गया। निजीकरण सचिव रिजवान मलिक ने बैठक में पाकिस्तान सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के 5 वर्ष के लिए निजीकरण कार्यक्रम पेश किया। सचिव ने बैठक् में बताया कि डेढ़ साल के भीतर 7 कंपनियों की बिक्री होगी।

No comments