Breaking News

10 करोड़ लोगों के खाते में हर माह आएंगे 3000 रुपये

नई दिल्ली। अगर आप सरकार की पेंशन स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. इस योजना से जुडऩे वाले हर शख्स को 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी. इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले उस हर व्यक्ति को मिलेगा जिसकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है. सरकार का दावा है कि इस योजना से अगले 5 सालों में असंगठित क्षेत्र के 10 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाने वाले शख्स की उम्र अगर 29 साल है तो हर महीने इस योजना में 100 रुपये जमा कराने होंगे. वहीं अगर कर्मचारी की उम्र 18 साल है तो उसे हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे. 40 वर्ष की आयु के व्यक्ति को योजना का लाभ उठाने के लिए 200 रुपये प्रति माह का अंशदान करना होगा. योजना के तहत 60 वर्ष की आयु होने तक अंशदान करना होगा. यह स्कीम चालू वित्त वर्ष यानी 2018-19 से ही लागू हो गई है.


No comments