Breaking News

फर्जी वीजा रखने और इस्तेमाल करने के आरोप में नाइजीरियन फुटबॉलर गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता के आनंदपुर पुलिस ने नाइजीरियन फूटबॉलर डेनियल बिदेमियाएं को जाली पासपोर्ट रखने और उसे इस्तेमाल करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है. डेनियल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420/465/467/468/471 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि डेनियल ने जाली पासपोर्ट और वीजा के जरिये विदेश में जाकर मैच खेला और फिर भारत वापस आए. कोलकाता पुलिस सिक्योरिटी कंट्रोल ऑफिस के अधिकारियों को खबर मिलने पर कुछ दिन पहले फुटबॉलर डेनियल से पूछताछ करने उनके घर पहुंचे थे. इस दौरान अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट, वीजा सहित तमाम कागजात दिखाने को कहा था, तब विदेशी फुटबॉलर डेनियल ने उन्हें अपना वीजा और पासपोर्ट दिखाया था. 10 जून, 2015 से 23 जून, 2015 के बीच डेनियल ने कुछ जरूरी कागजात जैसे पासपोर्ट और इंडियन वीजा का दूर उपयोग किया.

No comments