Breaking News

पीएसएल के लिए शेन वॉटसन 14 साल बाद जाएंगे पाकिस्तान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने पुष्टि की है कि वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल चरण के लिए पाक का दौरा करेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। वह इस लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। 37 वर्षीय वॉटसन ने लिखा, '14 साल पहले मैं पिछली बार पाकिस्तान गया था, जहां दुनिया के सबसे जुनूनी प्रशंसकों में से कुछ फैंस रहते हैं। बेसब्री से इंतजार है कि क्वेटा ग्लेडिएटर्स के साथ ट्रोफी जीतने के लिए अपना बेस्ट दे सकूं।,वॉटसन क्वेटा ग्लेडिएटर्स का हिस्सा हैं जो टीम पीएसएल की अंकतालिका में टॉप पर है। अपनी टीम के लिए 9 मैचों में वह 332 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डि विलियर्स ने पीठ में समस्या के चलते टूर्नमेंट के फाइनल चरण के लिए पाकिस्तान जाने में असमर्थता जताई थी।


No comments