Breaking News

रियाल मैड्रिड चैंपियन्स लीग से बाहर

मैड्रिड। यूरोप की दिग्गज टीम रियाल मैड्रिड का अयाक्स के खिलाफ शिकस्त के साथ चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नमेंट में अभियान खत्म हो गया। लगातार तीन यूरोपीय खिताबों में से पहला जीतने के 1000 से अधिक दिन बाद स्पेन की दिग्गज टीम रीयाल मैड्रिड को मंगलवार को सेंटियोगो बर्नब्यु स्टेडियम में अयाक्स के खिलाफ 4-1 से हार झेलनी पड़ी जिससे टूर्नमेंट में टीम का दबदबा खत्म हुआ। इस हार के साथ रियाल मैड्रिड की टीम अंतिम 16 के मुकाबले में कुल 5-3 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूवेंटस से जुडऩे के बाद क्लब पर पहले ही साल कोई खिताब जीतने में नाकाम रहने का खतरा मंडरा रहा है। मैच के अंतिम लम्हों में बाहर किए गए रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर नैचो फर्नांडेज ने कहा, 'हम हमेशा चैंपियन्स लीग का खिताब नहीं जीत सकते।,उन्होंने कहा, ' कभी ना कभी इस क्रम का अंत होना था।


No comments