Breaking News

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारत को झटका, पीवी सिंधु हारीं

बर्मिंघम। भारत को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन बड़ा झटका लगा है. भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के पहले ही दौर में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्युन से हार गईं. वहीं, पुरुष सिंगल्स में भारत के ही बीसाई प्रणीत ने हमवतन एचएस प्रणय को करीबी मुकाबले में हराया. 2017 सिंगापुर ओपन चैंपियन बीसाई प्रणीत ने यह मुकाबला 21-19 21-19 से जीता. एचएस प्रणय ने 52 मिनट तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन हार नहीं टाल सके.  सुंग जी ह्युन के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में शिकस्त झेलने वाली पीवी सिंधु को दूसरे और तीसरे गेम में आठ मैच प्वाइंट बचाने के बावजूद हार गईं. सुंग जी ह्युन ने पीवी सिंधु को बुधवार (5 मार्च) को खेले गए मुकाबले में 21-16, 20-22, 21-18 से हराया.


No comments