Breaking News

जम्मू में पिस्तौल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

 जम्मू । जम्मू में एक अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शहर के गांधीनगर इलाके से खुफिया सूचना मिलने पर दीपक कुमार उर्फ धानी और शुभम कुमार उर्फ शिबू को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जम्मू और पुंछ जिलों में मादक पदार्थ बरामद करने के बाद दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जम्मू के मीरां साहिब इलाके में छह ग्राम हेरोइन के साथ बलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

No comments