Breaking News

कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान परिचालन बाधित

नयी दिल्ली । कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर मंगलवार की सुबह पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आज यहां इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया, ''कोहरे के कारण आज सुबह छह बजकर 31 मिनट से दृश्यता स्तर कम था। सुबह आठ बजकर 20 मिनट तक पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।  दिल्ली में विमान के उड़ान भरने के लिए रनवे पर कम से कम 125 मीटर दृश्यता स्तर आवश्यक होता है।


No comments