भारत को अस्थिर करना चाहने वाले देश से सहायता प्राप्त चरमपंथियों ने किया पुलवामा हमला: लांबा
नयी दिल्ली । नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को कहा कि पुलवामा हमले को भारत को अस्थिर करने की चाहत रखने वाले ''एक देश से सहायता प्राप्त चरमपंथियों ने अंजाम दिया था। लांबा ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में रक्षा क्षेत्र से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञों और राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में क्षेत्र ने कई तरह का आतंकवाद देखा है और विश्व के इस हिस्से में कुछ ही देश इसकी जद में आने से बच पाए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने हाल में जो वैश्विक रुख अख्तियार किया है, उससे यह खतरा और बढ़ गया है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत को हालांकि ''काफी अधिक गंभीर आतंकवाद का सामना करना पड़ा है।

No comments