Breaking News

कचरे के ढेर में नवजात का शव बरामद

श्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी के निकट गली नम्बर 9 में कचरे के ढ़ेर में एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। आशंका है कि  पैदाइश छुपाने के लिए अज्ञात मां अपने कलेजे के टुकड़े को यहां फैंक गई। कोतवाली पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
मौके पर पहुंचे कांस्टेबल नेतराम ने बताया कि अज्ञात नवजात लड़का है। आशंका है कि अल सुबह कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात को यहां कचरे में फैंक गया। पड़ौसियों ने आज कचरे के ढ़ेर में नवजात शिशु का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में मौहल्लावासी एकत्रित हो गये। पुलिस शव को जिला अस्पताल में पहुंचायेगी। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।


No comments