भारत बंद के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रोकी ट्रेन, जमकर हुई नारेबाजी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ कई समाज के लोग सड़कों पर हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के 13 पॉइंट रोस्टर सिस्टम से संबंधी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. ऐसे में 21 दलों समेत कई संगठनों ने इसके विरोध में मंगलवार को भारत बंद बुलाया है.
इसी कड़ी में प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन को बीच रास्ते में रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. ये ट्रेन शहर के बैरहना इलाके में रोकी गई है. जहां सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर कर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. इसके अलावा प्रयागराज के कई इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं. बता दें कि इलाहबाद हाईकोर्ट के द्वारा दिए गए 13 पॉइंट रोस्टर के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो बार मुहर लगाने वाले के खिलाफ एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग में भारी रोष है. बंद को लेकर देश के कई हिस्सों में सरकारें अलर्ट पर हैं. इस बंद में आदिवासी अधिकार आंदोलन, ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा, संविधान बचाओ संघर्ष समिति जैसे बड़े संगठन शामिल हैं. बंद का समर्थन कांग्रेस, राजद, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसी बड़ी पार्टियों ने किया है।

No comments