Breaking News

फिर से मिलेगा करोड़पति बनने का मौका

- अमिताभ बच्चन नहीं इस बार केबीसी खिलाएंगे नागराज
नई दिल्ली। 'कौन बनेगा करोड़पतिÓ जल्द शुरू होने जा रहा है. लेकिन सवाल अमिताभ बच्चन नहीं कोई और पूछता नजर आएगा. अरे-अरे घबराइए नहीं. ये हिंदी नहीं बल्कि मराठी शो होगा. 'कौन होनार करोड़पतिÓ नाम से शुरू होने वाला ये शो ्यक्चष्ट का मराठी वर्जन है. इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड जीत चुके मशहूर डायरेक्टर नागराज मंजुले को मिली है. इस शो से जुडऩे को लेकर एक्साइटेड मंजुले ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक प्रोमो शेयर किया. इस प्रोमो में मंजुले वही बिग बी वाले स्टाइल में फ्रेम में आते हैं और अपनी हॉट सीट पर बैठते हैं.
शो का सिग्नेचर म्यूजिक और वह 'टिक टिकी जीÓ की आवाज आपको बिग बी की याद दिलाएगी. लेकिन मंजुले भी कुछ कम इंप्रेसिव नहीं लग रहे. संयोग देखिए कि केबीसी शुरू करने से पहले मंजुले बिग बी के साथ ही काम कर रहे थे. मंजुले 'झुंडÓ से हिंदी फिल्म डायरेक्शन की शुरुआत कर रहे हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम रोल में हैं. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान मंजुले को मराठी केबीसी होस्ट करने का ऑफर मिला. जाहिर सी बात है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बीच में ्यक्चष्ट को लेकर बिग बी से टिप्स जरूर लिए होंगे. बता दें कि यह मराठी केबीसी का तीसरा सीजन है. नागराज मंजुले से पहले सचिन खेड़ेकर और स्वनिल जोशी ये शो होस्ट कर चुके हैं.


No comments