Breaking News

राज्य सरकार का केंद्र में आईएएस अधिकारी भेजने से इनकार

- सीएम ने डीओपी को लौटाई फाइल
नई दिल्ली। राज्य सरकार ने केंद्र में आईएएस अधिकारी भेजने से इनकार कर दिया है. केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्य सरकार को पत्र लिखकर आईएएसअधिकारी मांगे थे. केंद्र सरकार ने अपने यहां आईएएस अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए राज्य सरकार से इनकी मांग की थी. इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य के कार्मिक विभाग को पत्र लिखा था. इस पर कार्मिक विभाग ने मंजूरी के लिए फाइल सीएमओ भेज दी थी. अब सीएम अशोक गहलोत ने फाइल को मंजूरी दिए बिना वापस कार्मिक विभाग को लौटा दिया है. सूत्रों के अनुसार सीएम ने राज्य में ब्यूरोक्रेट्स की कमी का हवाला देते हुए केंद्र की मांग को खारिज कर दिया है. राज्य में तय कोटे 350 से कम आईएएस अधिकारी हैं. राज्य में फिलहाल 270 आईएएस अधिकारी तैनात हैं. करीब तीन दर्जन आईएएस अधिकारी डेपुटेशन पर केन्द्र में नियुक्त है. दरअसल सीएम अशोक सरकारी दस्तावेज बने जन घोषणा पत्र को जमीनी धरातल पर उतारने चाहते हैं. यह काम टॉप ब्यूरोक्रेसी ही कर सकती है. लिहाजा सरकार ने इसमें कोई जोखिम नहीं उठानी चाहती है.


No comments