Breaking News

किसान सभा ने किया प्रदर्शन

- मांगेे नहीं मानी तो आंदोलन
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा राज्य व्यापी आह्वान पर किसानों के संपूर्ण कर्ज मुक्ति ,सरसों चने की फसल की समर्थन मूल्य पर आढ़तियों के माध्यम से खरीद करने ,सीकर में चल रहे किसान आंदोलन की मांगे मानने ,डिग्गी के बकाया अनुदान का भुगतान करने ,किसानों के माफ़ हुए  ऋण का भुगतान करने की मांग को लेकर आज एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता पब्लिक पार्क में इक_े हुए वहां किसान नेता कामरेड श्योपत मेघवाल ने आरोप लगाया कि सरकार सरसों व चने की सिर्फ 25त्न फसल खरीद की घोषणा की है जिस से बाकी फसल ओने पौने दाम के अंदर किसान को बेचनी पड़ेगी एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार लागत का 50त्न मुनाफा देने के नाम पर वाही वही लूट रही है दूसरी तरफ समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं की जा रही है भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन राकेश ठोलिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित कर दिए लेकिन जब तक किसानों को भुगतान नहीं किया जाता इसका कोई औचित्य नहीं रहेगा सरपंच लोकेंद्र कुलडिय़ा ने कहा कि किसानों ने डिग्गी बना ली है लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है प्रदर्शन में महादेव बिश्नोई, मूलाराम नायक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भादू,नरेंद्र बिश्नोई ,दिलीप सहारण ,अरुण पारीक ,प्रमोद भाकर, मांगीलाल ओझा ,दुष्यंत जोशी ,सहित बड़ी संख्या के अंदर कार्यकर्ता शामिल थे।


No comments