Breaking News

सर्कुलर ट्रेडिंग से त्रस्ञ्ज चोरी के शक में कई कंपनियों के प्रमोटर गिरफ्तार

मुंबई। गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की चोरी के संदेह में टैक्स डिपार्टमेंट ने उन कंपनियों की जांच शुरू की है, जो सर्कुलर ट्रेडिंग में शामिल हैं। उसने ऐसी कई कंपनियों के प्रमोटरों को गिरफ्तार भी किया है। सूत्रों के मुताबिक, सर्कुलर ट्रेडिंग का इस्तेमाल टर्नओवर बढ़ाने या सिस्टम में काला धन लाने के लिए किया जाता है। टैक्स डिपार्टमेंट का दावा है कि जीएसटी क्रेडिट लेने के लिए देशभर में 25 हजार करोड़ के फर्जी इनवॉइस इश्यू किए गए। पिछले महीने ही डिपार्टमेंट ने ऐसी कंपनियों पर छापेमारी की थी और उन्हें नोटिस जारी किया था, जो दूसरी कंपनियों को कागज पर सामान बेचकर टर्नओवर बढ़ा रही थीं।


No comments