ब्लू स्टार ने हरिभक्ति को चेयरमैन नियुक्त किया
मुंबई। एयर कंडीशनर और वाणिज्यिक रेफ्रिजरेटर बनाने वाली कंपनी ब्लू स्टार ने मंगलवार को शैलेष हरिभक्ति को चेयरमैन नियुक्त किये जाने की घोषणा की। हरिभक्ति पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट और कर मामलों के विशेषज्ञ हैं। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। साथ ही कंपनी ने वीर आडवाणी को उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
No comments