8 मार्च को ध्वस्त होगा नीरव मोदी का बंगला
-ब्लास्ट से ढहायी जाएगी इमारत
नई दिल्ली। पीएनबी महाघोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के रायगढ़ जिले में अलीबाग स्थित अवैध बंगले को 8 मार्च को गिराया जाएगा. पहले इस बंगले को 6 मार्च को गिराया जाना था, लेकिन अब बंगले गिराने का काम शु्रवार सुबह से शुरू किया जाएगा. इस बारे में रायगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ. विजय सूर्यवंशी ने जानकारी दी. इससे पहले नीरव मोदी के अलीबाग स्थित बंगले को गिराने का काम जनवरी के अंतिम सप्ताह में रोक दिया गया था. उस समय बंगले को गिराने पहुंची जेसीबी और पोकलेन मशीन इसे ढहाने में नाकामयाब रही थी.

No comments