कोचर दंपति-धूत की कंपनी पर ईडी की नजर
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये के धनशोधन के मामले में यह पता लगाने के लिए अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है कि क्या मॉरीशस स्थित फस्र्टलैंड होल्डिंग्स और आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के स्वामित्व वाले नुपॉवर रिन्युवेबल्स प्रा. लि. के बीच कोई अवैध धन का लेन-देन था. यह मामला आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 2009-2011 के दौरान दिए गए 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने में कथित अनियमितता और भ्रष्ट आचरणों से जुड़ा है.

No comments