Breaking News

बर्ड डे स्पैशल: बचपन में गोलू-मोलू दिखती थीं जाह्नवी कपूर, धड़क के बाद बदला लुक


 बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म धड़क के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अक्सर लोग उनकी एक्टिंग की तुलना मां श्रीदेवी से करते हैं। इन दिनों जाह्नवी अपने स्टाइल के मामले में फेमस हीरोइनों को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। वहीं, 22 की उम्र में ग्लैमरस और हॉट दिखने वाली दिवंगत श्रीदेवी की बड़ी बेटी बचपन में काफी क्यूट और गोलू मोलू दिखती थीं। बचपन से लेकर अब तक उनके लुक में बड़ा बदलाव आया है। कहा जाता है कि जाह्नवी बचपन में पेंटिंग की काफी शौकीन थीं। उस समय उनका परिवार चेन्नई में रहता था बेटी को यह शॉक मां श्रीदेवी की वजह से ही हुआ था क्योंकि श्रीदेवी पेटिंग करती थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी की फिल्म धड़क पिछले साल 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। यह फिल्?म मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। जोकि राजस्थान में रहने वाले दो लोगों की प्रेम कहानी पर बनी हुई है। वहीं, अब जल्द ही जाह्नवी करण जौहर की फिल्म 'तख्त, में दिखेंगी और इसके अलावा वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी।

No comments