बीडीआईएस में मेदांता द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
श्रीगंगानगर। एसएन सुपर स्पैशलिटी हॉस्पीटल द्वारा भारती चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्त्वावधान में संचालित भारती इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मास्यूटिकल सांइसेज, भारती शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल में मेदांता व ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान से स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में महाविद्यालय में कार्यरत चालक, परिचालक, सहायककर्मियों की मुख्य रूप से शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, आंख, कान आदि की नि:शुल्क जांच की गई तथा संस्थान में कार्यरत कर्मियों को सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। शिविर में मुख्य रूप से मेदांता अस्पताल के डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. राजवीर निर्वाण, डॉ. श्याम सिंह भाटी द्वारा सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। इस जांच शिविर के दौरान ट्रस्ट के सचिव अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम जैन व टस्टी सुरेन्द्र ढाका उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि ट्रस्ट प्रांगण में पूर्व में भी अप्रेल माह में भारती शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था।

No comments