रात को टैंट हटवाया, सुबह फिर धरने पर जमीं महिलाएं
- मानदेय बढ़ोतरी की कर रही हैं मांग, एक महिला की तबीयत भी बिगड़ी
श्रीगंगानगर। मानदेय में बढोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी व आशासहयोगिनों का कलेक्ट्रेट पर बीती रात्रि लगाया गया टैंट पुलिस ने हटवा दिया। इसके बाद महिलाओं में काफी आक्रोश फैल गया। उन्होंने रात्रि को ही विरोध भी जताया, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस ने इन्हें यहां से हटवाया, सुबह फिर महिलाएं धरने पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर जिले भर से पहुंची कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि इतने कम मानदेय में गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, दूसरी ओर उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर उषा वर्मा की तबीयत बिगड़ गई। काफी देर तक यहां महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

No comments