Breaking News

दो माह से वेतन को तरस रहे नगरपरिषद कर्मी

ंश्रीगंगानगर। नगर परिषद कर्मचारी दो माह से वेतन को तरस रहे हैं। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों की और से जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
पहले डीएलबी व वित्त विभाग से टीई जारी नहीं होने के कारण जनवरी माह का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिल पाया था। अब बताया जा रहा है कि जयपुर व श्रीगंगानगर स्थित कोष कार्यालयों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते नगर परिषद कर्मचारियों को जनवरी व फरवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। ज्ञापन में नगर परिषद कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है।


No comments